पंचकूला। वंदे भारत मिशन के अंतर्गत दुबई से भारतीय यात्रियों को मोहाली लाया गया। यह भारतीय एयर इंडिया की उड़ान से मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। शनिवार को एयर इंडिया की यह उड़ान दोपहर करीब 4.13 बजे मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड की। इस विमान से करीब 96 यात्रियों को लाया गया। इस उड़ान से आए यात्री पंजाब और आसपास के राज्यों के हैं। राज्य सरकारों के निर्देशों के अनुसार इन यात्रियों को उनके राज्यों में भेज दिया गया। इन यात्रियों को उनके राज्यों में राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार क्वारंटीन किया जाएगा। एयरपोर्ट पर इन यात्रियों को कोविड के नियमों के अनुसार निकाला गया।