संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना किया। उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सरदार पटेल को राष्ट्रप्रेम, साहस और अदम्य नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है।
लौहपुरुष आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों को एक करने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि देश की एकता के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं। उनका जीवन संघर्षों और सिद्धांतों का उदाहरण है।