फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज पर खर्च होंगे 13.75 करोड़ रुपये, बजट को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों के लिए पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) को 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। बैठक में महानगर विकास प्राधिकरण के 175 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी गई है। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण वर्ष 2024 के दौरान 156.58 करोड़ रुपये के बड़े विकास कार्य कराएगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सेक्टर-32 में विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज बनाई जाएगी। इस पर 13.75 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्राधिकरणों द्वारा सेक्टरों के डिवाइडिंग रोड, पार्क, सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी और पीने के पानी व शहर के विस्तारित क्षेत्र में नए विकास कार्य करवाए जाएंगे। सेक्टरों के अंदर की सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और शहरी स्थानीय निकाय द्वारा करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो गांव नगर निगमों में शामिल हुए हैं, ऐसे गांवों की पंचायतों का पैसा भी नगर निगमों को ट्रांसफर हुआ है। इसकी जानकारी दी जाए। उक्त राशि को उन्हीं गांवों के विकास कार्यों पर खर्च किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जितनी भी संपत्ति महानगर विकास प्राधिकरणों को हस्तांतरित होनी है उस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में नगर एवं ग्राम आयोजन शहरी संपदा मंत्री जेपी दलाल, पंचकूला के विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अर्बन प्लानिंग सलाहकार डीएस ढेसी, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश, पंचकूला महानगर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग और पंचकूला के उपायुक्त यश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें