फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सामुदायिक केंद्रों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, बनेगी 1135 किलोवाट बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की बैठक में नौ करोड़ 80 लाख रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछले पारित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि पिछली बैठक में मंजूर प्रस्तावों का टेंडर लगाया जा रहा है। कुलभूषण गोयल ने बताया कि बुधवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी सामुदायिक केंद्रों में 1135 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि इसके लिए नगर निगम की ओर से पांच करोड़ 31 लाख से अधिक राशि खर्च की जाएगी। सोलर प्लांट लगने के बाद सामुदायिक केंद्रों से नगर निगम का बिजली का खर्च नहीं रहेगा। नगर निगम स्वयं बिजली बनाकर समुदाय केंद्रों में बिजली चल सकेगा जोकि अधिक बिजली बनेगी, वह लाइन में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 1135 किलोवाट बिजली बनने से मांग पूरी हो जाएंगी। कमेटी ने इसे स्वीकृत कर दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त डाॅ. ऋचा राठी, एसई विजय गोयल, पार्षद गुरमेल कौर, सुनीत सिंगला भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


चंडीकोटला में गली के निर्माण के लिए 70 लाख मंजूर
कुलभूषण गोयल ने बताया कि बैठक में गांव चंडीकोटला में गली के निर्माण और रिपेयर के लिए 70 लाख 56 हजार रुपये, गांव खटोली वार्ड नंबर 20 में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए दो करोड़ 50 लाख रुपये, गांव कोट वार्ड नंबर 20 में सामुदायिक केंद्र की बिल्डिंग निर्माण के लिए एक करोड़ 69 लाख रुपये, ग्राम अभयपुर वार्ड नंबर 9 में विभिन्न सड़कों पर मौजूदा आईपीबी को खत्म करने के साथ 80 मिमी मोटी या सीसी 1:8:16 आईपीबी बिछाना के लिए 54 लाख 36 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। वार्ड नंबर 7 के गांव बुढनपुर में धर्मशाला के पुनर्निर्माण के लिए पुराने स्ट्रक्चर को गिराने के लिए 53 लाख 17 हजार रुपये, गांव सकेतड़ी वार्ड नंबर 1 में पौंड के लिए 99 लाख 80 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। कुलभूषण गोयल ने बताया कि वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत पड़ने वाले गांव बिल्ला में बरसाती नाले के चैनेलाइजेशन के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपये का प्रस्ताव भी आया था जिसे अगली बैठक के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें