फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीआईएससीई जोनल गेम्स में रोलिंग टाइगर्स का दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नाभा के एडुमोंट वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीआईएससीई जोनल गेम्स में पंचकूला की रोलिंग टाइगर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। विभिन्न आयु वर्ग और स्केटिंग श्रेणियों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
अंडर-11 इनलाइन वर्ग में अक्षय बर्नवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। अक्षय सौपिन स्कूल के छात्र हैं।
वहीं, अंडर-14 क्वाड वर्ग में अर्नव सिंह जीना ने दमदार खेल दिखाते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। अर्नव सेंट जेवियर्स स्कूल, पंचकूला के छात्र हैं। उनकी उपलब्धि पर कोच और अभिभावकों ने खुशी जताई। इसके अलावा अंडर-14 इनलाइन वर्ग में अथर्व बर्नवाल ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर अकादमी की सफलता में अहम योगदान दिया। अथर्व भी सौपिन स्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेडमी के कोच ने कहा कि खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें