फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रतन लुबाना फायरिंग केस में रोहित गोदारा गैंग का सहयोगी सात दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीगंगानगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया शकील अंसारी, शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित स्विश लॉन्ज के बाहर क्लब संचालक रतन लुबाना पर हुई फायरिंग के चर्चित मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने रोहित गोदारा गैंग के सहयोगी माने जाने वाले शकील अंसारी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। श्रीगंगानगर जेल में बंद शकील अंसारी को प्रोडक्शन वारंट पर पंचकूला लाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस का आरोप है कि उसने फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे।
क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस उससे हथियारों की सप्लाई चेन, साजिश में शामिल लोगों और गैंग के नेटवर्क को लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


हथियार सप्लाई नेटवर्क की होगी पड़ताल
पुलिस जांच के अनुसार रतन लुबाना पर हमला करने वाले शूटरों तक हथियार पहुंचाने में शकील अंसारी की भूमिका सामने आई है। इसी आधार पर उसे पूछताछ के लिए पंचकूला लाया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि हथियार कहां से लाए गए, किसके माध्यम से शूटरों तक पहुंचाए गए और पूरी वारदात की साजिश किस तरह रची गई।

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए थे शूटर
गौरतलब है कि कुछ समय पहले सेक्टर-5 स्थित स्विश लॉन्ज की पार्किंग में रतन लुबाना पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। हमले में रतन लुबाना घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने गांव मठावाला के पास मुठभेड़ के दौरान दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों के पैरों में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से दो विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई थीं।
विज्ञापन


दूसरे फायरिंग केस में पहले से जेल में बंद
जांच के दौरान सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल हथियार बाहरी नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध कराए गए थे। इसी कड़ी में शकील अंसारी का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक शकील अंसारी पहले से ही राजस्थान के श्रीगंगानगर जेल में एक अन्य फायरिंग मामले में बंद है।पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि इस नेटवर्क से जुड़े और कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें