संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। आइसक्रीम विक्रेता को चाकू मारकर 4600 रुपये लूटने वाले तीनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। आरोपियों की पहचान अंशुल (19), अनमोल बेदी उर्फ काकू (24) और जतिन उर्फ जुत्ता (18) सेक्टर-12ए रैली पंचकूला निवासी के रूप में हुई है।
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पैसे, चाकू और कार बरामद की है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।