फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी का काम जल्द होगा पूरा

विज्ञापन
कालका पीडब्‍ल्यू रेस्ट हाउस में बैठक के दौरान उपस्थित कालका विधायक लतिका शर्मा व अन्य। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
कालका। कालका-पिंजौर निवासियों को पिछले काफी समय से आ रही जाम की समस्या को देखते हुए कालका-पिंजौर रोड पर आरयूबी तथा पिंजौर-नालागढ़ रोड पर पड़ने वाले रेलवे फाटक पर आरओबी का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर बनने वाले आरओबी के लिए टेंडर करवा दिया गया है। पिंजौर-कालका रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर पहले ही आरयूबी का काम शुरू करवाया जा चुका है। ये बातें कालका विधायक लतिका शर्मा ने कालका स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक मीटिंग के दौरान कहीं।
विज्ञापन

लतिका शर्मा ने बताया कि निगम जोन कालका-पिंजौर में पंचकूला के बराबर लगाए जा रहे हाउस टैक्स को कम करवाने के लिए वे लगातार मुख्यमंत्री से संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि जल्द ही मुख्यमंत्री इसका संज्ञान लेकर क्षेत्रवासियों को भारी भरकम हाउस टैक्स से राहत दिलवाएंगे। वहीं, काली माता मंदिर में चल रही पार्किंग की समस्या को लेकर भी उन्होंने विचार विमर्श किया। इस अवसर पर युवा नेता आदित्य शर्मा, लोजपा नेता आजाद स्वामी, किशोरी शर्मा, सचिन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें