फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी : सेक्टर-19 के लोगों को अभी करना होगा इंतजार, ओवरब्रिज का ठेकेदार ने 90 फीसदी काम पूरा किया, रेलवे का काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 रेलवे ओवरब्रिज पर आवागमन के लिए लोगों को मार्च-2022 तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि, अभी रेलवे का पूरा कार्य अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने आरओबी के निर्माण कार्य को 90 फीसदी पूरा कर लिया है, लेकिन 10 फीसदी कार्य रेलवे द्वारा स्पेन डालने के बाद होगा। इस कार्य पर करीब चार से पांच माह का समय लगेगा। हालांकि भाजपा नेताओं द्वारा बार-बार दावा किया गया है कि सेक्टर-19 की जनता को जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्हें यह आरओबी दीपावली से पहले समर्पित कर देंगे। लेकिन, वर्तमान स्थिति कुछ और ही बयां कर रही हैं। वहीं, अंडरपास का भी निर्माण कार्य काफी समय से अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दावा किया था कि सेक्टर-19 रेलवे ओवरब्रिज दीपावली से पहले जनता को समर्पित कर देंगे। यह आरओबी करीब 32 करोड़ की लागत से बन रहा है। जिस समय इस आरओबी के निर्माण की आधारशिला रखी गई तो दावा किया गया था कि यह मात्र नौ माह में बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन, तीन साल बाद भी आरओबी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते सेक्टर-19 पंचकूला शहर से कटा हुआ है। आरओबी और अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा न होने से सेक्टर-19 के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सेक्टर-19 से मुख्य शहर की तरफ आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोग वर्तमान में जीरकपुर के-एरिया से होकर बलटाना रेलवे फाटक के रास्ते शहर में पहुंचते हैं। इसके अलावा लोग के-एरिया से होकर सेक्टर-20 की तरफ से होकर आते हैं।
दोनों रास्तों का प्रयोग करने में जहां लोगों का समय बर्बाद हो रहा है, वहीं पेट्रोल ज्यादा खर्च होने से जेब भी ढीली करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों को बलटाना और सेक्टर-20 अंडरपास पर जाम का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-19 में आयोजित एक समारोह में कहा था कि यह सेक्टर विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ था, लेकिन लोगों के प्रयास से यहां अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं। यहां करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य शुरू हुआ, जोकि तैयार है। यह कुछ ही दिनों में लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। पिछली सरकार के कार्यकाल में भी यहां के स्थानीय विधायक द्वारा आरओबी को बनाने की मांग की गई थी, लेकिन इसे नॉन फिजिबल घोषित कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को यहां के लोगों को आ रही समस्या से अवगत करवाया और आरओबी के निर्माण के लिए एक प्रस्ताव को मंजूर करवाया।
अंडरपास को खोलने का काम शुरू
सेक्टर-19 अंडरपास को खोलने का काम भी शुरू हो चुका है। अंडरपास के शुरू होने के बाद यहां के लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। ज्ञानचंद गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि विकास के लिए फंड की कमी आड़े नहीं आने देंगे। उन्होंने सेक्टर वासियों से आह्वान किया है कि वे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वयं निगरानी करें।
जनता को जल्द समर्पित होगा आरओबी
नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल का कहना है कि सेक्टर-19 रेलवे ओवरब्रिज जनता को जल्द समर्पित किया जाएगा। आरओबी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जो कार्य नहीं हुआ है उसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आरओबी के निर्माण कार्य की विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता स्वयं निगरानी कर रहे हैं। वह लगातार अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट तलब कर रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें