फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-43 से चलने वाली रोडवेज बसें पंचकूला स्टैंड नहीं आ रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, ऑटो से जाना पड़ रहा पुराना पंचकूला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड से हिमाचल प्रदेश व शिमला जाने वाली हरियाणा रोडवेज की कई बसें पंचकूला बस स्टैंड को नजरअंदाज कर सीधे पुराना पंचकूला होते हुए निकल रही हैं। इससे पंचकूला बस स्टैंड पर इन बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि हिमाचल और शिमला जाने वाली बसों के पंचकूला स्टैंड पर न रुकने की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिल पाती। जब काफी देर इंतजार के बाद पता चलता है कि बस यहां आएगी ही नहीं, तो मजबूरी में उन्हें महंगे ऑटो किराये पर पुराना पंचकूला जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

यात्रियों ने मांग की है कि चंडीगढ़ से हिमाचल जाने वाली सभी रोडवेज बसों को पंचकूला बस स्टैंड होकर चलाया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का भी मानना है कि यदि बसों के रूट में यह बदलाव किया जाता है तो न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। साथ ही चंडीगढ़-पंचकूला-हिमाचल मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बन सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें