फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोडवेज बस चाकला मोड़ के पास खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी से धामन के लिए सुबह चलने वाली रोडवेज बस बुधवार को वापसी के समय चाकला मोड़ के पास अचानक खराब हो गई। धामन से मोरनी लौट रही इस बस में कई स्कूली बच्चे भी सवार थे, जिन्हें बस रुकने के बाद काफी देर तक सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। बस के खराब होने से बच्चे स्कूल भी देरी से पहुंचे।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि चाकला गांव के पास जैसे ही बस पहुंची, अचानक इंजन में खराबी आ गई और बस सड़क किनारे खड़ी हो गई। चालक व परिचालक ने तकनीकी खराबी को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन समस्या बढ़ने के चलते बस को आगे नहीं ले जाया जा सका।



इधर, बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हुई और कई छात्रों की कक्षाएं भी छूट गईं। वहीं, शाम को लौटने वाले यात्रियों को भी दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि इस रूट पर चलने वाली बसों की नियमित जांच की जाए, ताकि प्रतिदिन आने-जाने वाले स्कूली बच्चों व यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें