फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ठाठर-पंचकूला रूट पर दौड़ी रोडवेज बस, पांच गांवों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। ठाठर-पंचकूला रूट पर हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू होने से रायपुररानी क्षेत्र के पांच गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। देबड़, रेहना, मसूमपुर, सुल्तानपुर और गढ़ी-कोटाहा के लोगों को अब पंचकूला आने-जाने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इन गांवों के ग्रामीण लंबे समय से इस रूट पर रोडवेज बस चलाने की मांग कर रहे थे। बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना पंचकूला जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और समय की बचत होगी। नैब खान ने बस सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री अनिल विज, विधायक शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश सरकार और जीएम सुखदेव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से पांचों गांवों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिली है। इससे विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को रोजाना आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। वहीं ग्रामीणों ने भी बस सेवा शुरू होने का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें