फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध कालोनियों में 10 डीपीसी सहित रास्तों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। जिला नगर योजनाकार की टीम ने अर्बन एरिया पंचकूला में गांव दमदमा एवं टिपरा की 02 अवैध कॉलोनियों में रास्तों के नेटवर्क व 10 डीपीसी को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।इसके अलावा पैरीफेरी कंट्रोल एरिया पंचकूला के तहत गांव नन्दपुर, गांव जल्लाह में अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई एटीपी अशोक कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहित शर्मा एफआई और भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।डीटीपी संजय नारंग ने बताया कि कार्रवाई करने से पहले विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए थे।
लेकिन अवैध निर्माण करने वालों ने नहीं हटाया। इस कारण विभाग को यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी निर्माण करने या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति लेना अनिवार्य है।उन्होंने जनता से आग्रह किया कि विभाग से सीएलयु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें