फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला को व्यापारिक केंद्र बनाने का रोड मैप तैयार : धनखड़

विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। शहर को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने का रोड मैप तैयार करके निगम चुनाव में उतरे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। वे सोमवार को निगम चुनाव को लेकर सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों की सीमाओं पर पंचकूला बसा है। इसकी लोकेशन बहुत अच्छी है। कुछ चीजों का लाभ लेकर एक बेहतर व्यापारिक केंद्र बना सकते हैं। पंचकूला एक प्रशासनिक नगर के रूप में ज्यादा विकसित हुआ है। इसे व्यापारिक केंद्र कैसे बनाया जाए। इस लक्ष्य को लेकर पंचकूला जैसे शहर में चुनाव में उतर रहे हैं। इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए छह सूत्रीय एजेंडे को प्राथमिकता देंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, मेयर पद के उम्मीदवार कुलभूषण गोयल, भाजपा नेता प्रवीण अत्रे के साथ मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेयर का चुनाव सीधे होगा भाजपा ने लागू किया
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मनोहर सरकार से पहले मेयर पद का सीधे चुनाव नहीं होता था। एक नई पहल की शुरुआत मनोहर सरकार के कार्यकाल में हुई है। कैबिनेट मंत्री रहकर मेयर पद के सीधे चुनाव के उस निर्णय का हिस्सेदार था, जिसमें यह फैसला लिया गया कि निगम, नगर परिषद में सीधे चुनाव कराया जाए। प्रदेश के इतिहास में पहली बार पांच निगमों के मेयर पद के सीधे चुनाव हुए। इसी कड़ी में इस समय प्रदेश में तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के चुनाव हो रहे हैं।
चुनाव मैदान में एक विजन लेकर उतरे हैं
प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कांसेप्ट पर कैसे बढ़ना है। ट्रांसपोर्ट की समस्या का समाधान निकालेंगे। पार्किंग की समस्या को दूर करेंगे। शहर को साफ-सुथरा रखने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। हरियाणा के भी कुछ शहर स्वच्छता की रैंकिंग में आगे आए हैं। इस प्रकार से सौंदर्यीकरण में हमारा शहर किस प्रकार से आगे आए। एक बिंदु यह है जिस पर आगे बढ़कर हम पंचकूला शहर को स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें