फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी के भविष्य को ध्यान में रखकर रोड और मेट्रो इन्फ्रा डिजाइन किया जाए : फोरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पंचकूला। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशंस (फोरा) पंचकूला के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की।
विज्ञापन

फोरा ने ट्राइसिटी क्षेत्र पंचकूला, मोहाली, चंडीगढ़ और जीरकपुर में प्रस्तावित मेट्रो रेल व रोड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन करने की मांग रखी। फोरा प्रधान इंजीनियर आरपी मल्होत्रा और महासचिव भारत हितैषी ने बताया कि 114 किलोमीटर लंबे, 10,570 करोड़ रुपये की लागत वाले मेट्रो प्रोजेक्ट के साथ-साथ रोड़ नेटवर्क को भी समानांतर रूप से अपग्रेड करना जरूरी है। फोरा पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रिब्यून चौक, ट्रांसपोर्ट चौंक और रेलवे लाइट पॉइंट जैसे स्थानों पर पहले से ही जाम की स्थिति बनी रहती है। आने वाले वर्षों में वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए थ्री-टियर रोड़ इन्फ्रा का विकास किया जाना आवश्यक है ताकि मेट्रो और सड़क यातायात को समानांतर चलाया जा सके। बैठक में आरपी मल्होत्रा, भारत हितैषी, योगेंद्र कावत्रा, बीआर. मेहता, आरसी गुप्ता, संजीव गोयल और डॉ. एम.एस. कंबोज ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि ट्राइसिटी के दीर्घकालिक विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए इन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें