फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल स्वीट्स की मिठाइयों में शिकायत आने के बाद चार जगह सैंपल भरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेेक्टर-20 स्थित गोपाल स्वीट्स की इमरती में बुधवार को फंगस लगी होने की शिकायत मिलने के बाद वीरवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में चार जगह रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों के सैंपल लेकर जांच के लिए करनाल लैब में भेजे हैं। पंचकूला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा की अध्यक्षता में टीम ने यह सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी विभाग को मिठाई खराब होने की शिकायत मिलने के बाद जांच तेज की गई है। गौरव शर्मा ने बताया कि ईडी इंटरप्राइसेस चावला चिकन एमडीसी-5 में कच्चे चिकन का सैंपल लिया गया। इसके अलावा बेला विस्टा स्थित एसिकुलिनेयर हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड से पनीर, अमूल टोंड मिल्क, विजन हॉस्पिटलिटी सेक्टर-5 से आनंदा काऊ मिल्क, आर्टिसनो फूड प्राइवेट लिमिटेड से पनीर चिल्ली, ग्रिल्ड पनीर सैंडविच के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी सैंपल में गड़बड़ी पाई गई तो दुकानदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट एक महीने के अंदर आ जाएगी।
उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर मिलावटी समान बेचा जाएगा तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदारों को फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है। कोई दुकानदार कोताही बरतेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें