बस चालकों की मनमानी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से शहरवासी परेशान हैं। बस चालक सवारी बैठाने के लिए बसों को बीच सड़क में ही रोक देते हैं, जिससे अकसर जाम की स्थिति बनती है। पुलिस प्रशासन जानकर भी अनजान बना हुआ है।
लोगों ने बताया कि बस स्टैंड पर कैब, ऑटो व प्राइवेट बसें काफी संख्या में हैं। यह लोग सवारियों को बैठाने के लिए दूसरों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। जब पुलिस चौकी बरवाला इंचार्ज अमित से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क के बीच में वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।