फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांजा तस्करी में संलिप्त पिता-पुत्र की अवैध झुग्गियों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। वासुदेवपुरा पिंजौर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त पिता-पुत्र की अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने वीरवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव वासुदेवपुरा पिंजौर में नदी के किनारे करीब 6 अवैध झुग्गियों कों गिराया। तोड़ी गई झुग्गियां कृष्ण कुमार और उसके पिता रामकुमार द्वारा बनाई गई थीं। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से गांजा बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त थे और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। दीपक सुखीजा एमई नगर परिषद कालका, जेई ललित कुमार ने बताया कि उपरोक्त कार्रवाई के साथ-साथ नगर परिषद की टीम ने कुछ कब्जाधारियों से नगर परिषद की जमीन से कब्जा हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें