फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल भवन में बैठक में फार्म भरवाने और समाज में वैवाहिक समन्वय बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

सभी उपस्थित बंधुओं ने सहयोग का वादा किया
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में 8 मार्च को आयोजित होने वाले 25वें युवक–युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बैठक की गई। इस अवसर पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान और सम्मेलन आयोजक सत्यनारायण गुप्ता को उनके समाजसेवी योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।
विज्ञापन

बैठक में आगामी सम्मेलन के लिए फार्म भरवाने, अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और समाज में वैवाहिक समन्वय को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई। सत्यनारायण गुप्ता ने उपस्थित अग्र बंधुओं से सभी परिचय फार्म 20 फरवरी तक अग्रवाल भवन में जमा कराने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त नारायणगढ़ और शहजादपुर के अग्रवाल समाज के प्रमुखों से भी मीटिंग कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा गया। सभी उपस्थित बंधुओं ने सम्मेलन के आयोजन में सक्रिय सहयोग देने और कार्यक्रम को सफल बनाने का वादा किया। सम्मेलन के माध्यम से युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए पारिवारिक मूल्यों और समाजिक एकता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें