फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में अवैध अतिक्रमण पर समीक्षा बैठक, चार कॉलोनियां ध्वस्त, छह चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला स्तरीय कमेटी की विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की करी समीक्षा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने मंगलवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ किए गए कार्यों की समीक्षा की। यह बैठक मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई पर केंद्रित थी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता ने बैठक में विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मार्च-अप्रैल में चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, छह अन्य अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है। इन चिह्नित कॉलोनियों के खिलाफ भी जल्द से जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, नगर निगम, नगर परिषद और नेशनल हाईवे ने अवैध निर्माण के विरुद्ध अपनी रिपोर्ट जमा नहीं की है। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने इन विभागों को अपनी कार्रवाई रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निशा यादव ने जिला राजस्व अधिकारी को भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीनों की रजिस्ट्री जिला नगर योजनाकार को अवश्य दिखाई जाए। यह सुनिश्चित करेगा कि कोई नई अवैध कॉलोनी विकसित न हो पाए। यदि ऐसी कोई कॉलोनी विकसित हो रही है, तो उस पर समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

पुलिस बल की तैनाती के निर्देश
अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस विभाग को भी स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नगर योजनाकार विभाग की टीम जब भी अवैध अतिक्रमण हटाने जाए। उसके साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाना चाहिए। यह कदम अवैध अतिक्रमण को बिना किसी बाधा के हटाने में सहायक होगा।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित अधिकारी
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें एसडीएम चंद्रकांत कटारिया और एसडीएम संयम गर्ग शामिल थे। क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल कौशिक भी बैठक में मौजूद थे। पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, नगर निगम, नगर परिषद और नेशनल हाईवे के अधिकारी भी शामिल हुए। अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें