फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेवानिवृत्त कर्नल को शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने का झांसा देकर 2.28 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-27 निवासी सेवानिवृत्त कर्नल को व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक भेजकर शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 2.28 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-27 निवासी तेजिन्द्र सिंह (72) ने दी शिकायत में बताया कि वे सेना से कर्नल पद से सेवानिवृत्त हैं। 23 जनवरी को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर ग्रुप इनवाइट का लिंक भेजा गया था।
शिकायतकर्ता को लिंक पर एक अजय नाम के व्यक्ति ने ज्वाइन करने को कहा। शिकायतकर्ता ने लिंक को क्लिक किया और इसके बाद वे ग्रुप से जुड़ गए। इसके बाद अजय उन्हें शेयर मार्केट में रुपये लगाने की बात करने लगा। उन्होंने एक एप डाउनलोड करने को कहा। उन्होंने एप डाउनलोड किया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उनके कहने पर 8 फरवरी को अपने बैंक खाते से 5 लाख और 10 लाख रुपये के 12400 शेयर खरीदे। इसके बाद 12 और 13 फरवरी को 40 लाख रुपये लगाकर 17900 के शेयर खरीदे। 21 फरवरी को उन्होंने 25 लाख रुपये लगाकर और शेयर खरीद लिए। इस तरह वे आरोपियों के झांसे में आकर पैसे लगाकर शेयर खरीदते रहे।
विज्ञापन

7 करोड़ रुपये का मुनाफा बताकर 60 लाख रुपये मांगे

शिकायतकर्ता की आरोपियों से शेयर खरीदने को लेकर बातचीत भी होती रहती थी। आरोपी के साथ एक लेसिया नाम की महिला भी उनसे बातचीत करती रहती थी। उन्हें शेयरों के मुनाफे के बारे में अपडेट करती रहती थी। कुछ समय बाद आरोपी अजय ने बताया कि आपकी कुल लगाई राशि के अलावा मुनाफा मिलाकर 7.86 करोड़ रुपये के करीब बनता है। इसके लिए आप को 60 लाख रुपये जमा करवाना है, इसके बाद आपका मुनाफा आपके बैंक खाते में जमा करवा दिया जाएगा। इसके बाद शिकायतकर्ता को समझ में आया कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है। उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनसे 2,28,98,730 रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन



- पहले भी चुकी ही ठगी

- 29 जनवरी को सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त अधिकारी से 8.13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया था।

- सेक्टर-21 निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर से बिजली का बिल भरने के नाम पर 2.10 लाख रुपये ठगे गए थे।

- पिछले साल नवंबर में हरियाणा के आईजी से 95 हजार रुपये ठगे।



सेवानिवृत्त कर्नल की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सभी ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है ताकी जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। -राकेश कुमार, एसएचओ, साइबर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें