फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता : शहर के तीन संस्कृति और एक मिडिल स्कूल के भवन का काम अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। आचार संहिता लगने के बाद शहर के स्कूलों की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का प्रोजेक्ट चार महीने के लिए ठंडे बस्ते में चला गया है। इसका टेंडर अभी तक पास नहीं हो पाया है। इस कारण शहर के संस्कृति और मिडिल स्कूलों का काम पूरा नहीं हो पाएगा। शहर के शिक्षा विभाग की ओर से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -20, सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सेक्टर-19 कुंडी की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का नया प्लान बनाया जाना था।
इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से नक्शा बनाकर एस्टीमेट तैयार किया जाना था। लेकिन यह आचार संहिता लगने के कारण इस साल इसका काम नहीं हो पाएगा। यह चारों प्रोजेक्ट आठ करोड़ के बनाए गए थे। इसमें तीनों स्कूलों को प्रोजेक्ट साढ़े छह करोड़ के बनाए गए थे। वहीं गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सेक्टर-19 का प्रोजेक्ट 1.50 करोड़ रुपये का बनाया गया था। प्रोजेक्ट बनाए जाने के साथ ही इसका काम सही तरीके से किया जाना था। अभी तक इसका काम पूरा नहीं होने के कारण अधिक विद्यार्थियों को दो शिफ्टों में पढ़ाई करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मल्टी स्टोरी बिल्डिंग नहीं बनने से हुआ नुकसान
शहर के अंदर तीन संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -20, 12ए और 26 में हैं। यह तीनों स्कूल दो शिफ्ट में चल रहे हैं। इस कारण छोटे बच्चों की छुट्टी शाम को साढ़े पांच बजे होती है। कई बार बच्चों के अभिभावकों को परेशानी होती है। इन तीनों स्कूलों की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाए जाने का प्रपोजल शिक्षा विभाग की ओर से भेजा गया था। यह काफी समय से लंबित है। इन तीनों स्कूलों की बिल्डिंग का बनाए जाने का प्रपोजल पास हो गया। इसके बाद इसका टेंडर नहीं लग पाया था। अब हरियाणा में लोकसभा के साथ हरियाणा विधानसभा का चुनाव है। चुनाव के कारण अभी इस साल इस प्रोजेक्ट में कोई काम होना मुश्किल हो गया है। वहीं इसके अलावा सेक्टर-20 कुंडी गांव के मिडिल स्कूल का प्रोजेक्ट भी इसी तरह अधर में लटका हुआ है। शिक्षा विभाग से इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए कई बार अपील की गई लेकिन यह बन नहीं पाए हैं। इस कारण विद्यार्थियों को इस साल दो शिफ्ट में अभी पढ़ना पड़ेगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से इन चार स्कूलों का मल्टी स्टोरी भवन बनाए जाने का प्रपोजल भेजा था। अभी तक इन स्कूलों के लिए बजट नहीं मिलने के कारण काम अधर में लटक गया है। -सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग

चुनाव की अचार संहिता तक नए प्रोजेक्ट का टेंडर नहीं हो सकता है। चुनाव के बाद इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करेंगे। -सुशील सारवान, डीसी, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें