पंचकूला। कर्नल से बीमा लोकपाल कर्मचारी कोलकाता के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अमरावती एनक्लेव निवासी सेवानिवृत कर्नल नाथूराम की शिकायत पर साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि 8 जनवरी को उनके मोबाइल नंबर से कॉल आई।
कॉल करने वाले ने अपना परिचय यशपाल माथुर, बीमा लोकपाल कार्यालय कोलकाता के नाम से दिया। उसने बताया कि एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस पालिसी और श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस की नियमों के खिलाफ शिकायत मिली है। इसमें आपकी मदद करनी है। यह भी कहा कि आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान के बदले में पॉलिसियों को बंद करके ब्याज के साथ भेजी जमा राशि वापस कर सकता हूं।
उसके झांसे में आने बाद भुगतान विवरण के लिए खाते की जानकारी दी। इसके बाद 8 जनवरी को दो लाख बताए खाता नंबर पर आरटीजीएस कर दिया। ठग ने कहा कि शाम तक आपके रुपये आ जाएंगे। ठगी का शक होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।