फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेवानिवृत्त अरबिंद मोदी को पंजाब के वित्त विभाग का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेवानिवृत्त आईआरएस अरबिंद मोदी को पंजाब के वित्त विभाग का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस संदर्भ में पंजाब के नए मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने शुक्रवार को लिखित आदेश जारी किए। वित्त विभाग के मुख्य सलाहकार के तौर पर सेवाएं देने वाले रिटायर्ड आईआरएस अरबिंद मोदी को कैबिनेट मंत्री का रैंक सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री के तर्ज पर उन्हें सरकार की ओर से सभी प्रकार की सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें आईआरएस की सेवाएं देते समय अरबिंद मोदी केंद्र की भाजपा शासित सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। मुख्य सचिव ने उनकी नियुक्ति पंजाब के वित्तीय हालात में सुधार किए जाने के साथ-साथ केंद्र और पंजाब के बीच फंड रोकने को लेकर चल रहे खींचतान को कम करने के उद्देश्य से भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें