फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिअद ने बुलाई कोर कमेटी की बैठक, पंचायत चुनाव के लिए बनेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने 13 अक्तूबर को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी। इसके अलावा प्रदेश में धान की प्रक्रिया में लगातार आ रही दिक्कतों और प्रदेश के सियासी हलचल पर भी चर्चा होगी। पार्टी के सीनियर लीडर डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अपने एक्स पर पोस्ट डालकर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पंचायत समिति पंचायत चुनाव में हो रही लोकतंत्र की हत्या, धान खरीद के बड़े संकट और राज्य व देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेगी। राज्य में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव हैं। कई जगह पर शिरोमणि अकाली दल समर्थित कई लोगों के नामांकन कैंसिल हो गए हैं। इसके बाद अकाली दल की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें