पंचकूला। शहर के सेक्टर- 6 सिविल अस्पताल मेंं मरीजों को दवाओं की सप्लाई प्रभावित होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वेयर हाउस अंबाला, भिवानी और हिसार में दवा की सप्लाई देने वाले सप्लायर की जिम्मेदारों ने दो करोड़ की पेमेंट रोक दी जिससे अस्पताल में दवाएं नहीं आ रही है। इस कारण मरीजों को बाहर से दवाएं लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। इसमें शुगर, कान की दवाएं और जरूरी दवाएं मरीजों को नहीं मिल रही हैं।
शहर के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में रोजाना चार हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें मरीजोंं को जरूरी दवाएं नहीं मिल पा रही है। इसमें कफ सिरप, शुगर, एंटी बायोटिक, स्किन की दस दवाएं और मनोरोग विभाग, खांसी सहित हार्ट की दवाएं नहीं आ रही है। इस कारण मरीज लगातार परेशान हो रहे हैं। वहीं इस कारण मरीजों को सात सौ से दो हजार की दवाएं बाहर से लानी पड़ रही है। दवा की सप्लाई वेयर हाउस में नहीं होने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। दवा सप्लायर की दवाएं नहीं देने के कारण यह हालात बने हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक इस समस्या का निदान नहीं किया जा सका है। इस कारण अस्पताल आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं।
बुखार आने के बाद इंफेक्शन की दवाएं नहीं मिली
मुझे दो दिन से बुखार है। इसमें विटामिन की दवाएं लिखी लेकिन अंदर से नहीं मिली। बाहर से दवा आठ सौ रुपये की खरीदनी पड़ी। अभी तक समस्या का निदान नहीं हो पाया है।
बब्लू,मौलीजागरां
हार्ट की दवा बाहर से लाए
मुझे सांस की शिकायत है। इसके साथ सीने में दर्द है। अंदर मिलने वाली दवा नहीं मिली। बाहर से एक हजार की दवाएं लानी पड़ी। दवाएं नहीं मिलने से परेशानी हुई है। -रेखा, मौलीजागरां
दो ओपीडी में बारह सौ की दवा लाना पड़ा
मैं इलाज के लिए अस्पताल आया। टीबी की ओपीडी के साथ एमडी मेडिसिन की ओपीडी में इलाज करवाया। दो डॉक्टरों की ओर से बाहर से बारह सौ की दवाएं लिखी गईं। इसमें शुगर सहित अन्य बीमारियों की दवाएं नहीं मिलीं। - अनिल कुमार,सेक्टर -20
मनोरोग विभाग की सभी दवाएं बाहर मिली
मैं अस्पताल में इलाज कराने के लिए अया। कोई भी दवा अंदर से नहीं मिली। एक महीने की दवा दो हजार की बाहर से खरीदनी पड़ी है। दवा की सप्लाई बंद होने का खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। - सुमित कुमार, सेक्टर -21
अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को दवाएं दी जा रही है। अंबाला, भिवानी के वेयर हाउस से दवाएं मंगाई जा रही है। दवाएं कई बार उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जैसे ही दवाएं हमें मिलेंगी। सभी मरीजों को दवाएं उपलब्ध करवाएंगे। - आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
हरियाणा के वेयर हाउस में दवाओं की सप्लाई हो रही है। दवा सप्लायर का पैसा जल्द दिया जाएगा। जहां भी दवा की कमी है, सभी दवाएं सिविल अस्पताल के दवाखानों में जल्द भेजी जाएगी।- मनीष बंसल, डीजी हेल्थ, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं