फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेजिडेंट्स वेलफेयर एवं डेवलपमेंट एसोसिएशन ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रेजिडेंट्स वेलफेयर एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन सेक्टर-15 की ओर से हॉलमार्क सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सेक्टर-15 के 11 विद्यार्थियों को 90 फीसदी से अधिक अंक लाने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

10वीं में 99 फीसदी अंक लाने वाले सौरव नारंग , 98.6 फीसदी अंक लाने वाले अयान अग्रवाल और अकाश मिन्हास को सम्मानित किया। वहीं आयुष बिश्नोई को 95.3 फीसदी अंक लाने पर सम्मानित किया। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुनील वशिष्ठ ने कहा कि विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे बच्चोंं में भी पढ़ने की ललक बढ़ती है। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव हरजीत पुनिया, वित्त सचिव प्रीतम कौशिक सहित राजकुमार, सुभाष मग्गू, योगेश दत्ता, दिनेश वशिष्ठ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें