अरेस्ट किए आरोपी से रिकवर हुई अंग्रेजी शराब की बोतलें।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला के डिटेक्टिव स्टाफ ने अवैध शराब बेचने के एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी गांव बीड घग्गर, थाना चंडीमंदिर का रहने वाला सुरजीत सिंह है। डिटेक्टिव स्टाफ ने आरोपी को गुप्त सूचना पर अरेस्ट किया। आरोपी के कब्जे से मौके पर अंग्रेजी शराब की 118 बोतल रिकवर की गई। आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।