फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भुगतान में देरी होने पर अखिल हरियाणा पीएचईडी ठेकेदार संघ के प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पंचकूला मुख्यालय सेक्टर- 4 के बाहर वीरवार को प्रदेशभर से आए अखिल हरियाणा पीएचईडी ठेकेदार संघ के प्रतिनिधियों ने भुगतान में देरी होने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ के मुख्य वक्ता राजीव कुमार जैन और भारत भूषण ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निष्पादित कार्यों के लिए भुगतान में देरी हो रही है। भुगतान में देरी के कारण ठेकेदार कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं कर पाते हैं। साथ ही मटेरियल खरीदने के लिए रुपये नहीं होते है, इस कारण कार्य में देरी हो रही है। राजीव कुमार गोयल, बलजीत बेनीवाल, राजीव खत्री, हिमवत सिंह, कैलाश सिंगला, संजय मित्तल, परमजीत कुंडू, सनी कुमार, राजबीर बेनीवाल, राजू शर्मा, अनिल पुनिया, राजेश कुमार, विपिन सैनी, अशोक जांगड़ा और लगभग 250 अन्य ठेकेदार ने इंजीनियर इन चीफ देवेंद्र दहिया के साथ बैठक भी की।
ठेकेदारों ने कहा कि ईआईसी, पीएचईडी के पास बहुत उम्मीद के साथ आए, लेकिन सब बेकार रहा। ठेकेदार पीएचईडी कमिश्नर और सचिव मोहम्मद शाईन, पीएचईडी मंत्री रणबीर गंगवा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर समस्या का हल करवाने का आग्रह करेंगे। राजीव कुमार गोयल ने कहा कि ठेकेदारों को उनके द्वारा निष्पादित कार्यों के लिए समय पर धनराशि और भुगतान जारी किया जाए। राजीव कुमार जैन ने बताया कि पेमेंट भुगतान के लिए टोकन जारी करने में भारी विसंगति है। इसे ठीक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें