चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है। राज्य में संक्रमण दर गिरकर 0.14 प्रतिशत हो गई है। शुक्रवार को राज्य में संक्रमण से होने वाली मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया। 49 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में अब तक 12094239 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। जिनमें 599053 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है। 544 सक्रिय मामले हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 10 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से पंजाब में अब तक 16292 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आया है। अब तक ब्लैक फंगस की चपेट में 672 लोगा आ चुके हैं, जिनमें से 51 की मौत हो चुकी है।