फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति संबंधी शर्तों में छूट : अरुणा चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने मंगलवार को आंगनवाड़ी वर्करों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर नौकरी सिर्फ विधवा बहू को देने वाली शर्त को हटाने का एलान करते हुए वर्करों और हेल्परों की सभी जायज मांगें मानने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

सिविल सचिवालय में अपने दफ्तर में तीन आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर्स यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के दौरान चौधरी ने कहा कि अनुकंपा आधार आधार पर नियुक्ति संबंधी मौजूदा शर्त सिर्फ विधवा बहू को पहल देना है, जिसको अब बदल कर कोई भी आश्रित किया जाएगा। वर्करों और हेल्परों को एक्स ग्रेशिया पहले 70 साल की आयु के बाद मिलता था, जबकि सेवामुक्ति की आयु 65 साल थी। अब वर्कर और हेल्पर एक्स ग्रेशिया के लिए 60 से 65 साल की आयु तक कभी भी दावा पेश कर सकती हैं।
कैबिनेट मंत्री ने आंगनवाड़ी हेल्परों से आंगनवाड़ी वर्करों की तरक्की संबंधी ग्रेजुएशन की शर्त को भी घटा कर 12वीं पास के साथ पांच साल का तजुर्बा कर दिया गया है। वर्करों को स्मार्ट फोन देने की मांग पर उन्होंने कहा कि इस संबंधी देरी केंद्र सरकार की तरफ से फोनों की खरीद संबंधी मापदंड तय न करने के कारण हुई है, जिस कारण खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही। जैसे ही तयशुदा मापदंड भारत सरकार से प्राप्त होंगे, खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आंगनवाड़ी सेंटरों में बुनियादी सहूलतों संबंधी बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य के सभी सेंटरों में पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सहूलतें दिसंबर 2020 के अंत तक मुहैया करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन

यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ लगभग तीन घंटे चली मीटिंग के दौरान उन्होंने पोषण अभियान के अधीन आंगनवाड़ी वर्करों को ‘प्रदर्शन प्रेरक राशि’ (परफॉरमेंस इनसेंटिव) जल्द जारी करवाने संबंधी कहा। उन्होंने कहा कि नए मुख्य आंगनवाड़ी सेंटर मंजूर होने के बाद मिनी आंगनवाड़ी सेंटरों को मुख्य आंगनवाड़ी सेंटरों में तबदील किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ योजना के फार्म भरवाने के लिए 100 रुपये प्रति वर्कर और 50 प्रति हेल्पर देने का भी एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें