संवाद न्यूज एजेंसीपिंजौर। मालिक की मौत के बाद कार मांगकर ले जाने वाले व्यक्ति ने कार वापस करने से मना कर दिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि पंजीकृत गाड़ी को उसके पति का जानकार मार्च माह में मांगकर ले गया था। कुछ माह बाद जुलाई में उसके पति का देहांत हो गया। पति के देहांत के बाद उसने एक मध्यस्थ नरसिमालू से कार वापस करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी कहने लगे कि गाड़ी वापस कर देंगे। बाद में कहने लगे कि गाड़ी कभी रमेश तो कभी गणेश के पास है। इसके बाद गाड़ी वापस करने की एवज में पैैसों की मांग करने लगे। पुलिस ने राजू, नरसिमालू, रमेश, गणेश के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।