पंचकूला। निपुण विल-2-विन डे एंड नाइट क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेड विंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टीम की जीत में अक्षय महाजन के शतक और शुभ मेहता की अर्धशतकीय पारी का अहम योगदान रहा। शानदार बल्लेबाजी के लिए अक्षय महाजन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में जीरकपुर एलीट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। अमृत ने 53 रन और अंकुश ने 52 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विक्रांत ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि अक्षय महाजन और रविश ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड विंग्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। अक्षय महाजन ने 100 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि शुभ मेहता ने 73 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जीरकपुर एलीट की ओर से रोहित शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। अक्षय महाजन को शानदार शतक लगाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।