पंचकूला। सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वीएफसी मिक्स मार्शल आर्ट्स सीजन -4 फाइटर्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें पहला मुकाबला रेड र्कानर के खिलाड़ी शिवा नायक ने ब्लू कॉर्नर के सुनील रावत को हरा दिया। वहीं फ्लाईवेट मुकाबले में भारत के सौरभ नेगी ने अफगानिस्तान से याहया सेहरावर को हराया। वहीं वुमन स्ट्रावेट में दीपिका थापा ने हरप्रीत कौर को हरा दिया। वहीं अन्य मुकाबले में बैंटमवेट मुकाबले में विनय कुंडू ने हंसराज समोता को हराया। कैच वेट में राजवीर मिड्ढा को पृथ्वी तोमर ने हराया। वहीं फ्लाईवेट में जेकोलैशराम को प्रशांत झा ने हरा दिया। लाइट वेट में प्रदीप हुड्डा ने आकिब अली को हराया। कैचवेट में न्यूजीलैंड के कोरीशादबोट ने मुकुल कादियान को हराया। इस दौरान खिलाड़ियों की ओर से शानदार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा भी पहुंचे
ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में शनिवार को देश-विदेश के फाइटर्स का जमावड़ा लगा। फाइटर्स के एक-एक पंच पर दर्शकों ने खूब शोर मचाया। कार्यक्रम में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के पहुंचते ही हाल शोर से गूंज उठा। कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल विशेष अतिथि रहे। आयोजन में सेलिब्रिटी एंकर और होस्ट करण सिंह छाबड़ा भी पहुंचे। युवाओं में बहुचर्चित मिक्स मार्शल आर्ट्स पर आधारित यह एक भव्य आयोजन रहा। न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान से भी फाइटर ने दम दिखाया। भारतीय और विदेशी शीर्ष एमएमए लड़ाकों ने भाग लिया।
फोटो खिंचवाने के लिए लोगों का लगा जमावड़ा
वीएफसी के फाउंडर रविंद्र बल्हारा ने बताया कि यह चौथा संस्करण पंचकूला में आयोजित किया गया। डॉ. रेणू सहरावत ने बताया कि पंचकूला में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में फाइटर्स भाग लेने पहुंचे थे, जिनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों का क्रेज देखते ही बन रहा था। वीएफसी के प्रधान धर्मेंद्र फौजी ने बताया कि फाइटर्स ने पूरे दमखम से जीतने का प्रयास किया, लेकिन खेल में एक जीतता है, तो दूसरा हारता है। इस अवसर पर पार्षद जय कौशिक, सुनीत सिंगला, बृजमोहन, वीएफसी टीम से संदीप सिंह खोखर भी उपस्थित रहे।