फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर बाईपास पर चल रहा रिकाॅर्पेटिंग का काम, यातायात बाधित

Sun, 21 Dec 2025 02:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
पिंजौर में हाईवे पर रिकार्पेटिंग के चलते हाईवे पर लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने शिमला जाने वाले लोग फंस रहे जाम में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंजौर बाईपास में रिकाॅर्पेटिंग के चलते वाहन चालकों को यातायात बाधित होने से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को रिकाॅर्पेटिंग के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई जिससे वाहन रेंगते हुए नजर आए।
क्रिसमस और नए साल के उत्सव पर इन दिनों मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों की रानी शिमला की ओर जा रहे हैं। ऐसे में रिकाॅर्पेटिंग के काम के कारण हाईवे पर लग रहे जाम और वाहनों की लंबी कतार से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वाहन चालकों का कहना है कि हाईवे की रिकाॅर्पेटिंग जरूरी है लेकिन नए साल के मौके पर शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होना चाहिए। यदि जाम की स्थिति गंभीर हो तो रूट डायवर्ट कर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाए ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके।
ठंड के मौसम में धुंध का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऐसे में हाईवे पर लगने वाला जाम दुर्घटना का कारण बन सकता है। वाहन चालकों ने धुंध के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए उचित प्रबंधन की मांग की है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा चंडीमंदिर के मैनेजर जितेंद्र ने बताया कि इन दिनों ट्रैफिक का दबाव अधिक है और ट्रैफिक डायवर्ट करने का कोई अन्य विकल्प नहीं है। जाम की समस्या गंभीर न हो, इसके लिए करीब एक किलोमीटर के छोटे-छोटे पैच में रिकाॅर्पेटिंग की जा रही है। धुंध के कारण वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कार्य का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है और हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें