फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राशन कार्ड धारकों को पांच अगस्त तक ईकेवाईसी करवाना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सभी बीपीएल/एएवाई राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार जिले में यह ई-केवाईसी डिपो होल्डर के पास जाकर या ऑनलाइन किया जा सकता है। राशन कार्ड में शामिल सभी लाभार्थियों को डिपो होल्डर के पास जाकर बायोमैट्रिक माध्यम से ई-केवाईसी करवाना होगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला पंचकूला में कुल 33,7190 लाभार्थी हैं, जिनमें अभी तक 21,0758 लाभार्थियों की ओर से ई-केवाईसी करवाई गई है और बाकी 12,6432 लाभार्थियों का ई-केवाईसी करवाना बाकी है। इसके लिए अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित की गई है। इसलिए सभी लाभार्थी समय पर अपनी ई-केवाईसी करवा लें ताकि उन्हें राशन मिलने में दिक्कत न आए।
विज्ञापन

दो तरीकों से होती है ई-केवाईसी प्रक्रिया
ई-केवाईसी प्रक्रिया दो तरीकों से की जा सकती है। एक तो डिपोधारक के पास जाकर बायोमैट्रिक से करवा सकते हैं, या लाभार्थी अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी राशन डिपो पर जाकर पीओएस मशीन पर अपना फिंगरप्रिंट लगाकर पहचान सत्यापन करवा सकते हैं। इसके बाद उनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके अतिरिक्त घर बैठे मोबाइल से ई-केवाईसी करने के लिए लाभार्थी को अपने मोबाइल में मेरा ई-केवाईसी एप्लिकेशन डाउनलोड करके स्वयं भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें