फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खाना देने के बहाने महिला को बुलाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खाना देने के बहाने महिला को घर पर बुलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खाना बनाने का काम करती है और सेक्टर-5 थाने के क्षेत्र में आती एक कोठी में खाना बनाती है। उनके गांव का एक व्यक्ति दिनेश भी उसी कोठी में काम करता था।
विज्ञापन

दो महीने पहले उसकी पत्नी मायके गई थी तो उसने मेरे पति से दो महीने तक तीनों टाइम खाना देने की गुजारिश की थी। इस पर पीड़िता दिनेश को खाना दे रही थी। 26 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता को कॉल करके खाना लेकर आने के लिए घर बुलाया। जैसे ही पीड़िता घर पहुंची तो आरोपी उसे जबरदस्ती खींचकर घर के भीतर ले गया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने अपने पति को जानकारी दी और फिर अस्पताल में मेडिकल करवाकर पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें