फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन फैक्ट्री के लिए जमीन का चयन करेंगी दो टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला और कालका में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन फैक्ट्री के लिए जमीन का चयन करने के लिए पंचकूला नगर निगम आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त पंचकूला सचिन गुप्ता ने कालका और पंचकूला की कमेटियों का गठन कर दिया है। निगम आयुक्त ने बताया कि पंचकूला की टीम में पंचकूला के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अपूर्व चौधरी, एक्सईएन सुमित मलिक, नायब तहसीलदार अनिराज शर्मा, सीएसआई अविनाश सिंगला को रखा गया है। कालका की टीम में डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर पंचकूला अपूर्व चौधरी को चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा एक्सईएन अक्षय, ईओ रविंद्र, एमई दर्शन, सीएसआई मदन लाल को शामिल किया गया है।

आयुक्त ने बताया कि दोनों कमेटियां अगले 10 दिन में कालका और पंचकूला में जमीन का चयन कर इसकी रिपोर्ट देंगी। फिलहाल कालका का कचरा साहा भेजा जा रहा है, जबकि पंचकूला का कचरा अंबाला के पटवी भेजा जा रहा है। कालका और पंचकूला के कचरे की प्रोसेसिंग पटवी में की जा रही है। आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि पंचकूला और कालका में यदि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन फैक्ट्री लग जाए, तो कालका और पंचकूला का ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के बनने से शहर में रोज जितना भी कूड़ा इकट्ठा होगा, वह रोज पंचकूला में ही डिस्पोज ऑफ हो सकेगा। उन्होंने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन फैक्ट्री का पंचकूला में बनने से ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा भी कम हो जाएगा। आयुक्त ने बताया कि फिलहाल पंचकूला में घर-घर से कूड़ा-कचरा एकत्र किया जा रहा है। इस कचरे की छंटाई कर निस्तारण के लिए अंबाला भेजा जा रहा है। इसके साथ ही आयुक्त ने बताया कि सेक्टर-23 और झूरीवाला से लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के लिए ठेकेदार को 31 दिसंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें