माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान गुलशन कुमार निवासी जिला अमेठी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-20 थाने में में नाबालिग की मां ने शिकायत दी थी कि वह परिवार सहित मजदूरी करने काम पर चले जाते हैं। नाबालिग घर में अकेली रहती थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले गुलशन कुमार उर्फ रोशन ने नाबालिग को बहला फुसलाकर उससे दुष्कर्म किया।
परिजनों को जब नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उन्होंने इस बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसे कई बार दुष्कर्म किया है। शिकायत के डर से आरोपी गुलशन उर्फ रोशन अपने शहर अमेठी चला गया था। नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया गया। नाबालिग तीन माह की गर्भवती मिली। मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-19 ने आरोपी को हाजिर होने का नोटिस भेजा। इसके बाद आरोपी को 20 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।