फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : तीसरे दिन रमन बिश्नौई ने जड़ा शतक, चंडीगढ़ की 400 रनाें पर पारी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दीमापुर के नजदीक सुविमा में चंडीगढ़ और नगालैंड के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन रविवार को भी मैच बारिश से प्रभावित रहा। मैच में पकड़ बना रही चंडीगढ़ की टीम को एक बार फिर निराशा का समाना करना पड़ा। लंच के बाद बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। इससे पहले चंडीगढ़ ने बीते कल शनिवार को तीन विकेट के नुकसान पर 263 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया तो कप्तान मनन वोहरा ने अभी अपने खाते में 14 रन ही जोड़े थे कि गेंदबाज नगाहो ने पारी के 57वें ओवर में उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन

वोहरा ने अपनी 121 रनों की पारी में 20 चौके जड़े। अपने अगले ही ओवर में नगाहो ने अंकित कौशिक को उनके 4 के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद ओवरनाईट बल्लेबाज रमन बिश्नोई ने अपना अर्धशतक पूरा कर रनों की गति ओर तेज की। बिपुल शर्मा ने उनका बखूबी साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने 11 ओवर में 103 रनों की महत्तवपूर्ण साझेदारी पूरी की। शतक जड़ चुके बिश्नोई 100 के ही निजी
स्कोर पर नगाहो की ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद चंडीगढ़ ने 400 रनों पर अपनी पारी की घोषणा कर दी। बिश्नौई ने अपनी पारी में 23 चौक्के और तीन छक्के जड़े। वहीं, दूसरी ओर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे नाबाद बल्लेबाज बिपुल शर्मा ने 7 चौक्कों और एक छक्के की मदद से 35 गेंदों पर 50 रन बनाए। नगालैंड की ओर से नगाहो चिशी 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें