फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामबाग रोड पर वाहन खराब होने से जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवर हाइट एंगल न होने से समस्या लगातार बढ़ी
विज्ञापन

सड़क पर लंबी कतारें और ट्रकों के बीच फंसे वाहन, लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। रामबाग रोड पर भारी वाहनों के आवागमन और ओवर हाइट एंगल न होने के कारण जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। प्रशासन की ढुलमुल रवैया के चलते समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
रविवार देर रात करीब 8 बजे एक वाहन अचानक खराब हो गया। सड़क पर वाहन खड़े होते ही कुछ ही मिनटों में दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। भारी भरकम ट्रकों के गुजरने की कोशिश ने स्थिति और बिगाड़ दी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने मौके पर स्वयं प्रयास कर खराब वाहन को सड़क से हटवाया तब जाकर जाम से राहत मिल सकी। लोग मांग कर रहे हैं कि रामबाग रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन


कोट
हमने ओवर हाइट एंगल लगाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों से पत्राचार और व्यक्तिगत बैठक भी की थी। पांच महीने बाद भी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जल्द ही इस विषय में एक बार फिर पत्राचार किया जाएगा। - अभिषेक, ट्रैफिक एचएचओ, सुरजपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें