फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन का तोहफा : 32 रूटों पर महिलाओं और बच्चों को मिलेगी मुफ्त बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रक्षाबंधन पर जिले में 32 रूटों पर बसों का संचालन महिलाओं और 15 साल के बच्चों के लिए मुफ्त रहेगा। पंचकूला के सेक्टर-5 बस स्टैंड से चलने वाली लोकल और लांग रूट की बसों में यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के लोगों को यह सुविधा सरकार की ओर से दी गई है। बैठक कर रोडवेज जीएम को यह निर्देश दिए हैं कि लोगों को रक्षाबंधन पर किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। पंचकूला से दिल्ली, जींद, रोहतक, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव सहित अंतरराज्यीय बसों में मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। इस दौरान महिलाओं के पास आधार कार्ड होना चाहिए। यह सुविधा 22 अगस्त को दी जाएगी। लोगों को बिना मास्क के बस में बैठने के लिए किसी प्रकार की एंट्री नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के चलते इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। इस समय कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए इस सुविधा को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोविड नियमों पालन करते हुए इस सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

लोकल रूट पर भी दौड़ेंगी बसें
बसों का संचालन लोकल रूट पर किया जा रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर पंचकूला से जीरकपुर, मोरनी, रायुपररानी, बरवाला, पिंजौर, कालका सहित अन्य जगहों पर भी महिलाओं के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें भी महिलाओं को फ्री बस सर्विस रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाएगी। इसके लिए पंचकूला बस परिवहन की ओर से तैयारी कर ड्राइवर और कंडक्टर को निर्देश दे दिए हैं।
कोट...
रक्षाबंधन पर बसों का संचालन महिलाओं और 15 साल के बच्चों के लिए मुफ्त में किया जाएगा। इसके लिए ड्राइवर और कंडक्टर को जानकारी दी गई है। लोगों को सफर के दौरान अपना आधार कार्ड साथ रखना होगा। वहीं, बिना मास्क किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. विनेश कुमार, जीएम, पंचकूला बस स्टैंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें