फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एलानः रक्षाबंधन पर सीटीयू की बसों में मुफ्त सफर करेंगी बहनें, पर पूरी करनी होगी एक शर्त

Fri, 09 Aug 2019 09:53 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीटीयू बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर सीटीयू ने बहनों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की योजना बनाई है। शहर की सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त की देर शाम तक सीटीयू की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा केवल चंडीगढ़ सिटी के अंदर ही आने व जाने के लिए रहेगी। महिलाओं को अपने साथ एक पहचान पत्र रखना होगा।
विज्ञापन


15 अगस्त को बहनों को अपने भाइयों के यहां आने और जाने के लिए मुफ्त में यात्रा कराने जा रहा है। इस संदर्भ में सीटीयू डायरेक्टर उमाशंकर ने बताया कि बीते साल रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को अपने भाइयों के घर जाने के लिए सीटीयू की बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा दी गई थी। इस बार भी यह सुविधा दी जा रही है। मंथन चल रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी
इस बार 15 अगस्त और रक्षाबंधन दोनों एक साथ ही पड़ रहे हैं, इसलिए बसों में सुरक्षा की दृष्टि से सीटीयू को पिछले साल की अपेक्षा अधिक सतर्कता बरतनी पड़ रही है। वहीं, महिलाओं को आने-जाने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए बसों की संख्या बढ़ाने की बात कही जा रही है। हर बस स्टैंड के साथ ही सिटी के प्रमुख चौकों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


आधार कार्ड लाना होना अनिवार्य
सीटीयू का अनुमान है कि रक्षाबंधन के दिन करीब 20 से 30 हजार महिलाएं बसों से मुफ्त सफर कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को बसों में अपना एक परिचय पत्र खासतौर पर आधार कार्ड को लेकर आने केलिए कहा जाएगा। इससे ही महिलाओं की पहचान और इनकी संख्या की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें