फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोलपुरा से बदलेगी रायपुररानी की तस्वीर, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ग्राम पंचायत गोलपुरा में सामुदायिक केंद्र, अंबेडकर भवन, गांव की गलियों का निर्माण, फिरनी निर्माण और कब्रिस्तान तक संपर्क गली सहित कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बताया गया कि अक्टूबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच ग्राम पंचायत गोलपुरा में लगभग 1 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक की लागत से विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि कई योजनाएं विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। इनमें स्कूल परिसर में ओपन जिम, पंचायत भूमि पर आरसीसी पिलर, श्मशानघाट से जुड़े निर्माण कार्य, पावर ब्लॉक, जल टंकी, गलियों का निर्माण, सामुदायिक केंद्र और अंबेडकर भवन शामिल हैं।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि कालका क्षेत्र में जो विकास कार्य लंबे समय से अधूरे थे, उन्हें अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास किसी एक गांव या क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कालका, पंचकूला और रायपुररानी पूरे क्षेत्र में विकास की नई मिसाल कायम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें