फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: संवाद प्रतियोगिता में रायपुररानी के कलाकारों का दम, गुलशन और विनायक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
टैगोर थिएटर में हुए सम्मान समारोह में प्रतिभा का मिला मंच, कई राज्यों के कलाकारों ने दिखाई कला
विज्ञापन

तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रही प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे प्रतिभागी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। मां सरस्वती श्री रामलीला कलाकार समूह की ओर से आयोजित संवाद प्रतियोगिता में रायपुररानी के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में गुलशन वर्मा को संवाद प्रतियोगिता और विनायक वर्मा को गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
पिछले तीन वर्षों से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ और पंचकूला सहित विभिन्न राज्यों और शहरों के कलाकारों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मंच पर प्रभावशाली संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां सरस्वती श्री रामलीला कलाकार समूह के डायरेक्टर प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर कलाकारों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में शामिल कलाकारों और आयोजकों ने कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें