फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाले में नहीं, सड़क पर बह रहा बरसाती पानी<bha>;</bha> लोगों ने उठाए निर्माण पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर-कालका रोड पर लाखों रुपये खर्च के बावजूद ड्रेनेज सिस्टम फेल
विज्ञापन

कहीं ऊंचे, कहीं धंसे नाले सड़क की हालत भी बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर-कालका रोड पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से बनाया गया ड्रेनेज सिस्टम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बरसात के दौरान पानी नालों में जाने की बजाय सड़क पर बह रहा है, जिससे न केवल सड़क को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि नाला निर्माण पर खर्च की गई लाखों रुपये की राशि पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय निवासी विनोद कुमार, विनीत और अन्य लोगों ने बताया कि विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च कर पिंजौर-कालका रोड की रिकार्पेटिंग के साथ जल निकासी के लिए सड़क किनारे नालों का निर्माण कराया था। इसका उद्देश्य बरसात के पानी से सड़क को सुरक्षित रखना था, लेकिन वर्तमान स्थिति में पानी नालों की बजाय सड़क पर बहता दिखाई देता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नालों का निर्माण किया गया है, जबकि कई जगह नाले बनाए ही नहीं गए। कहीं नाले सड़क स्तर से काफी ऊंचे हैं तो कहीं जमीन में धंस चुके हैं। ऐसे में बरसाती पानी की निकासी प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में कुछ हिस्सों में सड़क की रिकार्पेटिंग हुई है, लेकिन अधिकांश सड़क अब भी जर्जर स्थिति में है। उनका कहना है कि नाला निर्माण और सड़क मरम्मत दोनों कार्यों की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सड़क के साथ-साथ ड्रेनेज सिस्टम का दोबारा निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें