फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में बारिश से तबाही... सेक्टर-21 में सड़क धंसी, 10 फीट चौड़ा गड्ढा बना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बारिश की वजह से शहर को काफी नुकसान पहुंचा है। सेक्टर-21 में सड़क बीच में धंसने से करीब 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। बारिश से शहर के कई सेक्टरों में सोमवार को जलभराव हो गया। शहर में तीन जगह पेड़ भी गिरे हैं। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और सेक्टर-14 की डिवाइडिंग रोड पर रोड गलियां ब्लॉक होने के चलते वाहन चालकों को बरसात के एक घंटे बाद भी जल भराव का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सेक्टर-19 के अंडरपास में भी तीन फीट तक पानी भर गया है, जिसके चलते अंडरपास से लोगों की आवाजाही पूरे दिन बंद रही। अंडरपास से पानी की निकासी के लिए तीन जनरेटर लगाए गए, लेकिन यह चल नहीं पाए। पानी को निकालने के लिए नगर निगम ने कच्चा नाला भी बनाया था, वह कारगर साबित नहीं हुआ। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र फेज- 1 के मछली मार्केट के सामने वाले मुख्य मार्ग पर दो से ढाई फीट तक बरसाती पानी भर गया था। वहीं, रविवार की रात तेज बारिश के बाद अस्पताल की बेसमेंट में भी पूरे दिन पानी भरा रहा।

धंसी सड़क नीचे से खोखली
बारिश के चलते सेक्टर-21 की मुख्य सड़क धंस गई है। पूरी सड़क नीचे से खोखली हो गई है। मार्केट के लोगों ने सुबह रेत डलवाया था, लेकिन सोमवार दोपहर को हुई बारिश के बाद पूरी सड़क जर्जर हो गई है। इस कारण मार्केट में आने और जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि हाल ही में सड़क की रिकार्पेटिंग करवाई गई थी, फिर सड़क इतनी जल्दी कैसे धंस गई।
विज्ञापन


यहां गिरे पेड़
बारिश के चलते सेक्टर-1 साकेत अस्पताल मार्ग, सेक्टर-11 और 12 मार्ग, सेक्टर-17 हरेडा कार्यालय के सामने पेड़ गिर गए थे। सुबह करीब 10.30 बजे तक नगर निगम की टीम ने हटवाकर रास्ता क्लीयर करवा दिया था। वहीं सेक्टर-19 अंडरपास में जलभराव के बाद नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और इंजीनियरिंग विंग की टीम ने मौके का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें