चंडीगढ़। पंजाब में पिछले कुछ दिन से मानसून के कमजोर होने का फिर से असर दिखना शुरू हो गया है। यही कारण है कि रविवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरीदकोट में सबसे अधिक 37.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसी तरह न्यूनतम ताममान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और औसत से 2.4 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री भाखड़ा डैम नंगल का दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दो जिलों में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग के अनुसार पठानकोट और होशियारपुर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को बारिश हो सकती है। हालांकि बाकी हिस्सों के लिए हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ खास बारिश नहीं हुई है। यही कारण है कि बठिंडा का तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह अमृतसर का 35.3 डिग्री, पटियाला का 35.9, लुधियाना का 34.2, पठानकोट का 34.7, फरीदकोट का 34.5, बरनाला का 34.4, फिरोजपुर का 34.8 और मोहाली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है।