फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद सेक्टरों, गांवों की रोड गली जाम

विज्ञापन
हल्की बरसात के बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 रोड पर भरा पानी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। बारिश के बाद शहर के विभिन्न सेक्टरों और गांवों की रोड गलियां खराब हो गई हैं। हल्की बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम रोड गलियां साफ करने में फेल हो चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से दावा किया गया था कि शहर की रोड गलियां बारिश में साफ हो गई हैं। सोमवार को हल्की बारिश के बाद भी विभिन्न सेक्टरों और गांवों की रोड गली जाम हो गई। इस कारण सड़कों पर पानी आ गया। इससे लोगों का रोड पर चलने में परेशानी हुई। शहर के सेक्टर-15 की रोड गली जाम होने से वहां पानी भर गया। यहां से निकलने वाले लोगों के वाहन पानी में फंस गए।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, सेक्टर-14, 16 की रोड गली खराब पड़ी है। इसे भी ठीक नहीं किया गया है। इन सेक्टरों में कई जगह रोड गली टूटी हैं। उन्हें भी बारिश के मौसम होने के बाद बंद नहीं किया गया है। हादसे होने की आशंका पर नगर निगम ने लेटर जारी किया है कि अगर कोई हादसा होगा तो उसके जिम्मेवार संबंधित ठेकेदार होंगे। उन्हें मुआवजा राशि देनी होगी। इसके बावजूद रोड गली ठीक नहीं कराई गई है। इस तरह के हालात में शहर के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैयर ने बताया कि रोड गली ठीक करवाने केे लेकर लेटर भी लिखा जा चुका है। शहर में सेक्टर -15 सहित विभिन्न सेक्टरों की रोड गली जाम हो गई हैं। इन्हें अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। नगर निगम के कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि अगर रोड गली खराब हैं तो लोग शिकायत करें। हम सख्त एक्शन लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें