फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे की टीम फाइनल में, कल मोहाली स्टेडियम में मिनर्वा अकादमी से भिड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारतीय रेलवे ने शनिवार को ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 30वें अखिल भारतीय जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली रन स्टार क्रिकेट क्लब को 81 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन सचिव सुशील कुमार ने बताया कि फाइनल मैच 29 सितंबर को आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में भारतीय रेलवे और मिनर्वा अकादमी क्रिकेट क्लब चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय रेलवे ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाए। कुश मराठे ने 114 गेंदों में सर्वाधिक 120 रन बनाए। अंश यादव ने भी 123 गेंदों में 109 रन बनाए। इनके अलावा शुभम चौबे ने 33 गेंदों में 55 रन, रवि सिंह ने 29 और युवराज सिंह ने नाबाद 17 रन बनाए। दिल्ली रन स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज ऋषि शर्मा ने 3, शुभम दुबे ने 2 और हर्ष त्यागी ने एक विकेट लिया। जवाब में दिल्ली रन स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 44.3 ओवर में 298 रन बनाकर 81 रन से मैच हार गई। यजश आर शर्मा ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। गेंदगबाजी में विशाल हर्ष और अंश यादव ने 2-2 विकेट लिए जबकि दमनदीप सिंह और अयान चौधरी ने 1-1 विकेट लिया। भारतीय रेलवे के अंश यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें